लेखक, विचारक, दार्शनिक और पुलिस ऑफिसर श्री हुलेश्वर प्रसाद जोशी ने पुलिस विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवा के 21 साल किये पुरे; 22वें वर्ष में प्रवेश करते हुए अपने आदर्शो और सहयोगियों सहित पत्रकारों और मीडिया बंधुओं का आभार
व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ जवान श्री हुलेश्वर प्रसाद जोशी की सेवा का 21 वर्ष पूर्ण; 22वें वर्ष पर प्रवेश करने पर उन्होंने अपने आदर्शो और सहयोगियों सहित पत्रकारों और मीडिया बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए अपने पुलिस जीवन में प्रेरणा स्त्रोत, मार्गदर्शकों और सहयोगियों का नाम अमिट स्याही में लिखने का प्रयास किया है।
श्री जोशी ने कहा है कि पुलिस विभाग में मैंने अपने विभागीय अनुशासन को पूर्ण करते हुए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अव्वल दर्जे के सेवा के दौरान आप सभी से प्राप्त आशीर्वाद, मार्गदर्शन, सहयोग, सम्मान और प्रेम के लिए कोटिशः आभार। 21वर्ष के दीर्घकालीन सेवा के दौरान मेरी अनुभव और कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि हुई है, इसका तात्पर्य है कि मैंने लगभग Zero से शुरुआत के साथ दर्जनों छिटपुट गलतियों और आपके क्षमादान के साथ आज इस identity को प्राप्त कर पाया हूं तो उसके पीछे आप सबका सराहनीय योगदान रहा है।
श्री जोशी जी के प्रेरणास्रोत : विशेष डीजीपी श्री जीपी सिंह, आरक्षक श्री जय डहरिया, रिटायर्ड कंपनी कमांडर श्री अशोक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, एसपी श्री रोबिनसन गुड़िया, सेनानी एम. तुङ्गोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर, सहायक सेनानी श्री रविप्रताप सिंह, रिटायर्ड सहायक सेनानी श्री धर्मनाथ सिंह, सहायक सेनानी श्री टीका राम कुर्रे, भूतपूर्व कंपनी कमांडर श्री सत्यनारायण शुक्ला, भूतपूर्व कंपनी कमांडर श्री सरजू सिंह सिकरवार, एपीसी श्री शैवाल चटर्जी, एपीसी श्री जयंत पॉल को सादर प्रणाम।
श्री जोशी जी के मार्गदर्शक : सहायक सेनानी श्री कुंजराम चौहान, सहायक सेनानी श्री लोकेश्वर शांडिल्य, सहायक सेनानी श्री गोविन्द राम मिंज, सहायक सेनानी श्री विजय तिर्की, Ret.CC श्री अशोक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार साव, रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा, CC श्री सुरित राम बघेल, CC श्री नरसिंह यादव, PC श्री हरीश चंद्र सिन्हा, APC स्वर्गीय श्री ओंकार नाथ सिंह, PC श्री पंकज तिवारी, PC श्री चंद्रमा राम, Steno श्री पवन नामदेव, ASI श्री नीलकमल दिवाकर, APC श्री महेंद्र शर्मा, APC श्री रामा साहू, HC श्री गोविन्द बिहारी शर्मा, श्री निर्मल बारमते, श्री संजय खांडेकर, को सादर प्रणाम।
विशेष आभार : भूतपूर्व डीआईजी श्री एनकेएस ठाकुर, भूतपूर्व आईजी श्री के.सी. अग्रवाल, भूतपूर्व डीआईजी श्री जगमोहन वट्टी, सेनानी श्री नरेंद्र खरे, भूतपूर्व एसी श्री पासवान सर, एसी श्री त्रिभुवन मोहन वासनिक, सीसी श्री नरसिंह यादव, श्री सीसी श्री जितेंद्र कोरी, अकाउंटेंट श्री मनिहार सिंह सहारे, अकाउंटेंट श्री मुरली रावते, स्टेनो श्री संतोष देहारी, SI - M श्री राजेश दुरुक्कर, ASI श्री जितेन्द्र राजपूत, Asi-M श्री महेश बंजारे, श्री श्रीधर सिंह बैस, श्री लाल मोहन पटेल, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री धनंजय हिरवानी, श्री राकेश साव, श्री अनिल जोशी, श्री दिवाकर मिश्रा, श्री रोहित अग्निहोत्री, श्री अनिल तिवारी, श्री तुकाराम साहू, श्री भानु प्रकाश मारकंडे, श्री श्यामचरण मुंडा, श्री अवधेश तिवारी, श्री गजेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री शिव सोनवानी, श्री नरेन्द्र कुशवाहा, श्री रोशन दुबे, श्री कमल किशोर द्विवेदी, श्री दिनेश चंद्राकर, श्री सत्यप्रकाश भारद्वाज, श्री मनोज शर्मा, श्री महेंद्र हंश, श्री अनिल यादव, श्री सुनील सहगल, श्री रामस्वरूप सोनवानी, श्री परमेश्वर निषाद, श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, श्री लोमन सिंह रावते, श्री राकेश ताम्रकार, श्री जय वासनिक, श्री जगदेव नेताम, श्री कन्हैया वैष्णव, श्री खिलेश्वर बेसरा, श्री भीमसिंह कुमेटी, सहित सभी वरिष्ठ एवम सहयोगी पुलिस अधिकारीगण का आभार प्रकट करता हूँ। आदरणीय पाठकों, उपरोक्तानुसार दर्शाए नाम के अलावा भी बहुत से लोगों ने मेरी सेवा के दौरान अपना अहम किरदार निभाया है उन सबको भी बहुत बहुत धन्यवाद।
आदरणीय/आदरणीया
मैंने अपनी 21 साल की सेवा के दौरान 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कांगोली जगदलपुर, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर और जिला पुलिस बल नारायणपुर में पदस्थ होकर थाना जांगला (जिला बीजापुर), थाना कोरर (जिला कांकेर), CIATS जगदलपुर, 4th BN CAF माना रायपुर, पुलिस मुख्यालय (व्हीआईपी सुरक्षा सेल, चुनाव सेल, तकनीकी सेवाएं शाखा, सिटीजन कॉप सेल), आईजी रेंज रायपुर, आईजी रेंज दुर्ग, Directorate EOW Raipur और राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखूरी में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इस दौरान संबंधित कार्यालयों के स्टाफ से भी मुझे बेहतर मार्गदर्शन और सहयोग के साथ साथ पद की गरिमा से बढ़कर मुझे सम्मान प्राप्त हुआ है, इसके लिए सभी स्टॉफ को बहुत बहुत धन्यवाद.....
पुलिस बल में सेवा के दौरान पुलिस विभाग के अच्छे कार्यों को जन मानस तक पहुंचने में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा देश के अनेकोनेक बुद्धिजीवी पत्रकारों, मीडिया साथियों का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ है, अतः आप सभी पत्रकार और मीडिया साथियों का विशेष आभार प्रकट करता हूं।
मेरी इस उत्कृष्ट सेवा में मेरे दादा, दादी, मां, बाबूजी, बड़े भैया, भाई, छोटी बहन, पत्नी और नन्हें बच्चों के अलावा बहुत से पारिवारिक सदस्यों और मित्रों का बलिदान और मार्गदर्शन भी शामिल है आप सबको सादर प्रणाम...... अपेक्षा है आप सबका सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहेगा।
: जीवन की अनमोल कहानी :
अधिवक्ता श्री देव प्रसाद जोशी : आपने सेवा में आने के लिए और आने के पहले बचपन से ही सदैव गुरु और कष्टमुक्तिदाता बनकर मेरे लिए सैकड़ों उपकार किया। मुझे कुएं मे डूबकर मरने से बचाया; कंप्यूटर सिखाया; ऑफिसियल कार्य सिखाया; आप मेरे बड़े भैया से अधिक मेरे असली गुरु हैं।
आरक्षक श्री जय डहरिया : जीजू, आपने मेरे पिताश्री को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सेवा के फायदे बताकर 11 वीं बटालियन आईआर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए मनाया।
रिटायर्ड कंपनी कमांडर श्री अशोक चतुर्वेदी : आपने वर्ष 2005 में जब मुझे दूसरी बटालियन सकरी में भर्ती (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के दौरान 100 मीटर दौड़ में फैल कर दिया गया; तब मैं हार मानकर घर की ओर रुख कर दिया था। आपने मेरे चेहरे के भाव से मेरा व्यक्तित्व और भविष्य पहचानकर मुझे अपना छोटा भाई माना और मेरा मार्गदर्शन किया। आप मेरी जिंदगी में भगवान बनकर आए और मेरे जीवन को एक बेहतर स्वरूप दी।
सहायक सेनानी श्री कुंजराम चौहान : आपने सेवा के दौरान भी शिक्षा अध्ययन जारी रखने के लिए मुझे प्रेरित किया; इसके साथ ही आपने पुलिस विभाग में कार्यालयीन कार्य करने की सीख और अवसर प्रदान किया।
निरीक्षक जगदीश पाणिग्रही : आपने मुझे मेरी छोटी-बड़ी गलतियों पर मुझे कटु शब्दों में समझाईस देकर भी परफेक्ट बनाया; आपने ही मुझे लेपटॉप खरीदने की सलाह दी थी। लेपटॉप खरीदने के बाद से मेरी ख्याति में वृद्धि हुई।
रिटायर्ड सहायक सेनानी श्री धर्मनाथ सिंह : आपने मेरी योग्यता और दक्षता का सराहना करते हुए मुझे सम्मानजनक जीवन का अवसर प्रदान किया।
विशेष डीजीपी श्री जीपी सिंह : आपने मुझे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा करने के तरीके सिखाए हैं, आपने कार्यों को समय-सीमा में भीतर जीरो गलती के साथ तत्परता पूर्वक कार्य पूर्ण करने, और निर्भय होकर सीनियर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने की साहस और हिम्मत दी। आपने मुझे रैंक से अधिक जिम्मेदारी देकर दक्ष पुलिस अधिकारी बनाया। मैं अपने इस पूरे जीवन तक आपके स्नेह, सद्भावना और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञ रहूँगा।
भवदीय
(हुलेश्वर प्रसाद जोशी)
प्रधान आरक्षक
व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर
eMail-ID : hp.joshi@gmail.com
व्यक्तिगत जानकारी:-
1. नाम – श्री हुलेश्वर प्रसाद जोशी2. पिता का नाम - श्री शैल कुमार जोशी3. माता का नाम - श्रीमती मोतिम बाई4. पत्नी का नाम - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी5. पदनाम एवं बैज नंबर - प्रधान आरक्षक 159,6. वर्तमान पद्स्थापा इकाई का नाम - व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर7. जन्मतिथि - 09.09.19848. प्रथम नियुक्ति - आरक्षक-जीडी, दिनांक 23.09.2005 (5वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर)9. पदोन्नति - प्रधान आरक्षक-जीडी, दिनांक 12.03.2019 (व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर)10. मूल निवास का पता - ग्राम- मनकी, पोस्ट ऑफिस- साल्हेघोरी, तहसील-लोरमी, जिला मुगेली।11. मोबाईल नंबर - 9826164156, 940600300612. ई-मेल आईडी – hp.joshi@gov.in
कार्यस्थल (पदस्थापना) की जानकारी:-
1. 5वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर2. व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर3. जिला पुलिस बल, जिला नारायपुर4. व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर
कार्यस्थल (संबद्धता/मौखिक आदेश पर) की जानकारी:-
1. सीआईएटी स्कूल, जगदलपुर2. व्हीआईपी सुरक्षा सेल, पुमु3. राज्य चुनाव सेल, पुमु4. सिटीजन कॉप सेल, आईजी रेंज, रायपुर5. तकनीकी सेवाएं शाखा, पुमु6. सिटीजन कॉप/चुनाव सेल, आईजी रेंज, दुर्ग7. सीसीटीएनएस शाखा, ईओडब्ल्यू8. राज्य पुलिस अकादमी, चन्दखुरी
शैक्षणिक योग्यताएं:-
1. बैचलर ऑफ आर्ट्स – गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर2. मास्टर ऑफ आर्ट्स (शिक्षा शास्त्र) – मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग-रायपुर।3. मास्टर ऑफ आर्ट्स (अर्थशास्त्र) – बस्तर विश्वविद्यालय, जगदलपुर।4. पीजीडीसीएपी – मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग-रायपुर।5. मानव अधिकार में प्रमाण पत्र – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली।6. डीसीएपी – एम. टेक कम्प्यूटर एजूकेशन सेंटर7. मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन – भारत सेवक समाज
प्रकाशित ग्रंथ/किताब:-
1. लिख दूं क्या? – काव्य संग्रह2. मानव अधिकार के अनछूए पहलू
कुछ महत्वपूर्ण कार्य
2005 प्रथम नियुक्ति - दिनांक 23.09.2005 को 5वीं वाहिनी छसबल, कंगोली-जगदलपुर में आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त हुआ। इस दौरान ई कंपनी कैम्प, थाना जांगला (जिला बीजापुर) एवं थाना कोरर (जिला कांकेर) में तैनात रहा।
2006 बुनियादी प्रशिक्षण - एपीटीएस, माना-रायपुर में दिनांक 01.03.2006 से 30.09.2006 तक बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रथम श्रेणी के साथ सफलता अर्जित किया।
2006 कोरियन कराटे प्रशिक्षण - एपीटीएस, माना-रायपुर में बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान दिनांक 20.06.2006 से 30.09.2006 तक मार्शल आर्ट्स की प्रशिक्षण प्राप्त किया।
2008 सीआईएटी कोर्स, असम 4कोर हरचुरा (असम) में सीआईएटी प्रशिक्षण प्राप्त किया।
2010-12 सीआईएटी स्कूल में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन - सीआईएटी स्कूल में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक के रूप में तैनात होकर महत्वपूर्ण योगदान देते हुए महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
2012-13 स्थानीय छसबल बटालियन एवं आईआर बटालियन भर्ती में योगदान - छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थानीय बटालियन एवं आईआर बटालियन भर्ती वर्ष 2012-13 में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अंतर्गत 4थी वाहिनी छसबल अंतर्गत आवेदन पत्र का संकलन, स्कैनिंग एवं भर्ती ड्यूटी किया।
2013-2015 व्हीआईपी सुरक्षा सेल मंे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन - (11/06/2013 से 14/10/2015) पुलिस मुख्यालय रायपुर में गठित व्हीआईपी सुरक्षा सेल में तैनात होकर अतिमहत्वपूर्ण व्यक्तियों/ महत्वपूर्ण व्यक्तियों /राजनैतिक व्यक्तियों/ जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक/ न्यायिक अधिकारियों और राज्य के पत्रकारों, व्हिसिल व्लोवरों सहित आम नागरिकों कों सफलतापूर्वक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने के साथ-साथ पीएसओ बुकलेट प्रकाशन एवं व्हीआईपी सुरक्षा बटालियन के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि -ऽ बलिदानी माटी कलस यात्रा।ऽ परिवर्तन यात्रा।ऽ विकास यात्रा।
2014-2015 व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी के गठन में महत्वपूर्ण योगदान - पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा/ योप्र/रेंज के नेतृत्व में व्हीआईपी सुरक्षा के तहत माननीय मुख्यमंत्री, माननीय राज्यपाल, माननीय हाईकोर्ट, छग भवन/सदन एवं अन्य महत्वपूर्ण/सुरक्षा श्रेणी प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा हेतु पूर्व से शासन स्वीकृत बलों से व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर का गठन पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2013-2015 विभिन्न पीएसओ कोर्स/पीएसओ रिफ्रेसर कोर्स के संचालन में सहयोग - तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा के निर्देशानुसार विभिन्न पीएसओ रिफ्रेसर कोर्स एवं पीएसओ कोर्स कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों को छग में पहली बार प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देकर उनके सेवापुस्तिका में इन्द्राज कराया गया। उक्त कार्यों में आईजी महोदय के अधीन कार्यालय सहायक के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
2014-2015 पीएसओ मार्गदर्शिका के प्रकाशन एवं वितरण में योगदान - पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा के निर्देशानुसार 3000 नग पीएसओ मार्गदर्शिका का प्रकाशन कराते हुए व्हीआईपी सुरक्षा में तैनात पीएसओ को वितरित कराया गया उक्त कार्यों के संपादन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। ।
2013-2015 राज्य निर्वाचन सेल में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन - पुलिस मुख्यालय रायपुर में गठित राज्य निर्वाचन सेल में तैनात होकर कार्य किया। इस दौरान:-
ऽ विधान सभा आम निर्वाचन-2013ऽ लोक सभा आम निर्वाचन-2014ऽ नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2014ऽ एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2015
में संलग्न तैनात होकर महत्वपूर्ण योगदान देते हुए जीरो-इंसिडेंट के लक्ष्य को हासिल करने हेतु महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
2013 विधान सभा आम निर्वाचन-2013 का संपादन - पुलिस मुख्यालय रायपुर में गठित राज्य निर्वाचन सेल में तैनात होकर विधान सभा आम निर्वाचन-2013 को निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
2013 IPL 7 क्रिकेट मैच के आयोजन में सहयोग – दिनांक 28.04.2013 एवं 01.05.2013 को रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा, रायपुर को सुरक्षा प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
2014 चैम्पियन लीग क्रिकेट मैच के आयोजन में सहयोग – दिनांक 19.09.2014 एवं 23.09.2014 को रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा, रायपुर में शांतिपूर्ण आयोजन को सुरक्षा प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
2014 लोक सभा आम निर्वाचन-2014 का संपादन - पुलिस मुख्यालय रायपुर में गठित राज्य निर्वाचन सेल में तैनात होकर लोक सभा आम निर्वाचन-2014 को निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
2014 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2014 का संपादन - पुलिस मुख्यालय रायपुर में गठित राज्य निर्वाचन सेल में तैनात होकर नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2014 को निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
2015 IPL 8 क्रिकेट मैच के आयोजन में सहयोग - दिनांक 09.05.2015 एवं 12.05.2015 को रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा, रायपुर में आयोजित मैच को सुरक्षा प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
2015 विश्व हाकी लीग प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग – दिनांक 27.11.2015 से 06.12.2015 तक रायपुर सांइस कालेज स्थित अन्तर्राष्ट्रीय हांकी स्टेडियम में विश्व हाकी लीग प्रतियोगिता के आयोजन को सुरक्षा प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
2015 चैम्पियन टेनिस लीग के आयोजन में सहयोग – दिनांक 01.12.2015 एवं 02.12.2015 को रायपुर स्थित इन्डोर स्टेडियम में आयोजित चैम्पियन टेनिस लीग को सुरक्षा प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
2015 नवनिर्मित जैतखाम का लोकार्पण में सहयोग – दिनांक 18.12.2015 को गिरौधपुरी धाम में नवनिर्मित जैतखाम का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री छ0ग0शासन के दौरान सुरक्षा प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
2015 स्थानांतरण पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर कार्यभार - वर्ष-2015 में 5वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर से स्थानांतरण पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर कार्यभार ग्रहण किया।
2015 त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2015 का संपादन - पुलिस मुख्यालय रायपुर में गठित राज्य निर्वाचन सेल में तैनात होकर त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2015 को निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
2015-2020 सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्प के क्रियान्वयन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका -पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर के अंतर्गत गठित सिटीजन कॉप सेल में तैनात होकर महत्वपूर्ण योगदान देते हुए महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। यह मोबाईल एप्प रायपुर एवं दुर्ग संभाग के सभी जिलों के साथ ही जिला मुंगेली में लागू किया गया था। इस एप्प के लगभग 1.35 लाख से अधिक यूजर्स थे। इस एप्प के माध्यम से लगभग 500 से अधिक गुम/चोरी मोबाईल को रिकवर कर मूम मालिक को सौपने में सहयोग प्रदान किया तथा आम लोगो की लगभग 75,00 से अधिक शिकायतों पर कार्यवाही करने में अपना योगदान दिया।
2015 सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्प को Federation of India Chambers of Commerce and Industry (FICCI) New Delhi द्वारा 05.05.2015 को Smart Policing Award – 2016 से सम्मानित किया गया। सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्प के सफल क्रियान्वयन, संचालन, एवं शिकायतों के निराकरण में अहम भूमिका का निर्वहन किया गया।
2015 नेशनवाइड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम डायल-112 का राज्य में स्थापना एवं संचालन में सहयोग - पुलिस महानिदेशक, छग के दिनांक 21/09/2015 के माध्यम से एनईआरएस के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित कॉल, ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम आधारित पुलिस वाहन तथा एकीकृत कम्प्यूटर प्रेषण व 112 नंबर की स्थापना के लिए पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.पी. सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी के अधीन कार्यालय सहायक के रूप में कार्य करते हुए आवश्यक भूमिकाओं का निर्वहन किया।
2016 The Digital India Conclave – Digital Trailblazers Award - सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्प को इंडिया टूडे व एचपी के माध्यम से दिनांक 27.05.2016 को The Digital India Conclave – Digital Trailblazers Award से सम्मानित किया गया। सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्प के सफल क्रियान्वयन, संचालन, एवं शिकायतों के निराकरण में अहम भूमिका का निर्वहन किया गया।
2016 Ministry of Electronics & Information Technology (MeitY) Govt of India द्वारा दिनांक 19-12-2016 को Digital India Awards – 2016 सम्मानित किया गया। सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्प के सफल क्रियान्वयन, संचालन, एवं शिकायतों के निराकरण में अहम भूमिका का निर्वहन किया गया।
2016 IPL9 क्रिकेट मैच के आयोजन में सहयोग – दिनांक 20.05.2016 एवं 22.05.2016 को रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा, रायपुर को सुरक्षा प्रदान करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
2017 पीएसओ प्रशिक्षण - व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी द्वारा आयोजित पीएसओ प्रशिक्षण सत्र - 03 में शामिल होकर सफलता अर्जित किया।
2018 सिटीजन कॉप मोबाईल एप्प के अपग्रेटेड वर्जन की शुभारंभ एवं क्रियान्वयन में विशेष योगदान - तत्कालीन पुमनि दुर्ग के विशेष प्रयास के फलस्वरूप दिनांक 29/03/2018 को कलेक्टोरेट दुर्ग सभागृह में माननीय मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा सिटीजन कॉप मोबाईल एप्प के अपग्रेटेड वर्जन का शुभारंभ किया गया, जिसमें विशेष योगदान देते हुए रेंज स्तरीय सिटीजन कॉप सेल के कार्यान्वयन में हिस्सा लेकर एप्प के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2018 विधान सभा आम निर्वाचन-2018 के संपादन में महत्वपूर्ण योगदान - पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग में तैनाती के दौरान संभाग स्तरीय चुनाव सेल में कार्य करते हुए विधान सभा आम निर्वाचन-2018 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2018 विभागीय कैडर कोर्स - व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी द्वारा आयोजित कैडर कोर्स में शामिल होकर सफलता अर्जित किया।
2019 प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति - दिनांक 12 मार्च 2019 को व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में प्रधान आरक्षक (जीडी) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
2019 लोकसभा आम निर्वाचन 2019 में महत्वूर्ण भूमिका का निर्वहन - व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर के स्थापना शाखा में तैनाती के दौरान अपने कार्य के साथ-साथ लोकसभा आम निर्वाचन 2019 में महत्वूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मेरे द्वारा व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में पदस्थ एवं राज्य भर के प्रोटेक्टियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों/निज सुरक्षा अधिकारियों को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
2019 CCTNS COREApplication Implementation - राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में तैनाती के दौरान ईओडब्ल्यू में CCTNS CORE Application को Implementation कराने में महत्वूपर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
2019 सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्प का बीपीआरएण्डडी में प्रजेंटेशन देने में महत्वपूर्ण योगदान - One Nation One App के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाइल एप्पलीकेशन सिटीजन कॉप को देशभर में लागू करने हेतु 2nd कॉन्फ्रेंस ऑन नेशनल पुलिस मिशन के माइक्रो मिशन- 03 मे कम्युनिकेशन एवं टेक्नोलॉजी कैटेगरी के तहत, दिनांक 07.02.2019 को आईजी श्री जी पी सिंह के द्वारा बीपीआरएंडडी नई दिल्ली में दिया प्रजेंटेशन दिया गया, जिसके माध्यम से सिटीजन कॉप को पूरे देशभर में लागू करने हेतु चयनित किया गया। इस कार्य में मेरे द्वारा श्रीमान् आईजी महोदय के निर्देशानुसार कार्य करते हुए उनके साथ इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2013-2020 विभिन्न वर्कशॉप/प्रशिक्षण में योगदान - पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.पी. सिंह के निर्देशानुसार समय-समय पर विभिन्न विषयों पर पुलिस बल के कार्यदक्षता में वृद्धि एवं आम नागरिकों मंे अपराध के नियंत्रण संबंधी रोकथाम के लिए निम्नानुसार कार्यशाला/ प्रशिक्षण आयोजित कराया गया।
1. Workshop on Bank Frauds; Prevention and Investigation विषय पर दिनांक 29.11.2013 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन वृन्दावन सभागृह, रायपुर में किया गया, जिसमें राज्य भर के 88 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 200 निरी/उनि को प्रशिक्षित किया गया।2. साईबर अपराध नियंत्रण पर राज्य स्तरीय वर्कशॉप पुलिस ट्रांजिट मेस, रायपुर में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में श्री इशांत सिन्हा, साईबर एक्सपर्ट द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को साईबर अपराध से जूडे जानकारी से अवगत कराया गया।3. सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्लीकेशन को चरणवार बिलासपुर एवं दूर्ग संभाग में लागू करने दिनांक 12/02/2016 को पुलिस ट्रांजिट मेस, रायपुर में वर्कशॉप आयोजित की गई।4. Stress Management आधुनिक जीवन शैली में काम के असीमित घण्टे के फलस्वरूप पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तनावमुक्ति के लिए दिनांक 09/01/2015 को कास्मिक विजन रिसोर्सेज प्रा.लि. संस्था के सहयोग से एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित किया गया।5. ट्रैफिक नियंत्रण पर वर्कशॉप।6. रायपुर संभाग के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं रामकृष्ण केयर हास्पिटल, रायपुर में अपराध के रोकथाम और सिटीजन कॉप - मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोगिता संबंधी 25 से अधिक वर्कशॉप/प्रशिक्षण आयोजित कर जन जागरूकता लाया गया। सिटीजन कॉप संबंधी कार्यशाला संबंधित संस्थान में ही आयोजित किये गये। प्रतिभागियों को श्री जितेन्द्र कोरी, श्री हुलेश्वर जोशी, श्री दिवाकर मिश्रा एवं युथ फेडरेशन रायपुर के अध्यक्ष श्री दिपेश मिश्रा द्वारा जागरूक किया गया।7. दिनांक 30/09/2015 को पुलिस ट्रांजिट मेस रायपुर में बैंक/एटीएम/क्रेडिट कार्ड के धोखाधडी विषय पर 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एक्सिस बैक के एक्सपर्ट के माध्यम से कराया गया।8. मानव तस्करी पर कार्यशाला - शक्तिवाहिनी रायपुर के एक्सपर्ट के सहयोग से पुलिस ट्रांजिट मेस रायपुर में कार्यशाला आयोजित किया गया।9. वर्ष-2020 में पुलिस ऑफिसर मेस में ईओडब्ल्यू के द्वारा फारेंसिंक साईंस पर आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेकर भागीदारी का निर्वहन किया।
2020 जिला पुलिस बल, नारायणपुर स्थानांतरण पर कार्यभार ग्रहण - पुलिस मुख्यालय, रायपुर के आदेशानुसार व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर से जिला पुलिस बल, जिला नारायणपुर में स्थानांतरण पर कार्यभार ग्रहण किया। इस रक्षित केन्द्र नारायणपुर में रीडर के रूप में कार्य किया तथा थाना एडका में पदस्थ हुआ।
2021 अबूझमाड़ हॉफ पीस मैराथन-2021 के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - जिला पुलिस बल नारायणपुर एवं जिला प्रशासन के द्वारा जन सहयोग से सीएसआर मद के अंतर्गत अबूझमाड़ हॉफ पीस मैराथन-2021 के आयोजन एवं मैराथन के प्रमोशन हेतु आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2021 बस्तर फाईटर्स भर्ती एवं उप निरीक्षक भर्ती पूर्व आयोजित प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - जिला पुलिस बल नारायणपुर द्वारा डीएफएम मद अंतर्गत सहयोग से संचालित आरक्षक (बस्तर फाईटर्स) भर्ती एवं उप निरीक्षक भर्ती पूर्व आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इसके अंतर्गत लगभग 1200 से अधिक युवक युवतियों को फिजिकल अभ्यास एवं लिखित परीक्षा की निःशूल्क तैयारी कराया गया।
2021 हिन्दी - गोण्डी संक्षिप्त शब्दकोश का पुनः प्रकाशन एवं वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - नारायणपुर पुलिस द्वारा संग्रहित ‘‘हिन्दी - गोण्डी संक्षिप्त शब्दकोश’’ के द्वितीय संशोधित संस्करण नवंबर 2021 का प्रकाशन करते हुए जिला के 1000 युवाओं को निःशूल्क वितरण हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह पर नाटक ‘‘दसरी’’ का मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह पर नाटक ‘‘दसरी’’ का मंचन कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। जिला प्रशासन, नारायणपुर द्वारा आयोजित मावली मेला स्थल में दिनांक 12/03/2021 को नाटक ‘‘दसरी’’ का मंचन किया गया। यह नाटक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर और सुश्री आरती गर्ग के कॉन्सेप्ट पर आधारित तथा श्री हुलेश्वर जोशी द्वारा रचित है। नाटक ‘‘दसरी’’ का मंचन जिला पुलिस बल द्वारा सामाजिक संस्था नव संचार फाउण्डेशन और करूणा फाउण्डेशन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह पर थीम ‘सुपोषित महिला, खुसहाल परिवार’ के तहत किया गया।
2023 रक्तदान शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - नारायणपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28.03.2023 को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए स्वयं के साथ-साथ 30पुलिस जवानों एवं परीयना प्रशिक्षणार्थियों से रक्तदान कराने में योगदान दिया।
2023 “ऐ नारी” नाटक का मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘‘अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम’’ एवं ‘‘हमर बेटी, हमर मान कार्यक्रम’’ के तहत संचालित महिला जागरूकता सप्ताह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया इसदौरान दिनाँक 19-03-2023 को समापन समारोह के दौरान जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित परीयना -प्रशिक्षण के प्रशिक्षु युवतियों एवं युवकों ने मेरे द्वारा लिखित/निर्देशित नाटक ‘‘एै नारी’’ का मंचन करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं को महिलाओं को जागरूकता किया गया।
2023-24 ‘‘परीयना प्रशिक्षण’’ अंतर्गत सेना, सशस्त्र बल और पुलिस में भर्ती के लिए 286 युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वूपर्ण भूमिका का निर्वहन - जिला नारायणपुर में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के तत्वाधान में ‘‘परीयना’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। मेरे रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में मेरी टीम के द्वारा जिसमें जिले के युवक- युवतियों को सेना, सशस्त्र बल और पुलिस में भर्ती के लिए निःशुल्क शारीरिक अभ्यास एवं लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस योजनान्तर्गत जिले के कुल 286 युवक-युवतियों को 3-3 माह का शारीरिक एवं लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
2025 - अबूझमाड़ हॉफ पीस मैराथन-2025 के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - जिला पुलिस बल नारायणपुर एवं जिला प्रशासन के द्वारा जन सहयोग से सीएसआर मद के अंतर्गत अबूझमाड़ हॉफ पीस मैराथन-2025 के आयोजन एवं मैराथन के प्रमोशन हेतु आयोजित दर्जनों बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2026 अबूझमाड़ हॉफ पीस मैराथन-2026 के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - जिला पुलिस बल नारायणपुर एवं जिला प्रशासन के द्वारा जन सहयोग से सीएसआर मद के अंतर्गत अबूझमाड़ हॉफ पीस मैराथन-2026 के आयोजन एवं मैराथन के प्रमोशन हेतु आयोजित दर्जनों बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2020-26 अबूझमाड़ को नक्सल मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन - जूलाई 2020 से मई 2026 तक जिला पुलिस बल नारायणपुर में पदस्थापना के दौरान रक्षित निरीक्षक के रीडर के रूप में तैनात रहा।
ऽ जिला नारायणपुर में तैनाती के दौरान लगभग 45 नवीन जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प स्थापित करने हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में योगदान दी गई।ऽ नक्सल उन्मूलन के अंतर्गत 50 से अधिक नक्सली शव बरामद करने हेतु लॉजिस्टिक सहयोग प्रदान करने हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में योगदान दी गई।ऽ नक्सल उन्मूलन हेतु प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से नारायणपुर पुलिस की उपलब्धियों को प्रचारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2025-26 आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म में ऑनबोर्डिंग एवं प्रशिक्षण कराने में महत्वपूर्ण योगदान - जिला पुलिस बल, नारायणपुर में तैनाती के दौरान जिला के शतप्रतिशत पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आरक्षक-डीएसएफ श्री कमलेश साहू के सहयोग से आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म में ऑनबोर्डिंग कराने तथा रक्षित केन्द्र में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपने सहायक/महिला आरक्षक के सहयोग से आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म के माध्यम से तीनों नवीन कानून में प्रशिक्षण कराने हेतु प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया।
2025 आरक्षक जीडी संवर्ग भर्ती हेतु विशेष कोचिंग के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान - परीयना प्रशिक्षण के अंतर्गत आरक्षक जीडी संवर्ग भर्ती के अंतर्गत लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए रक्षित केन्द्र, नारायणपुर में विशेष कोचिंग का आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
2026 - स्थानांतरण पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में कार्यभार ग्रहण पुलिस मुख्यालय, रायपुर के आदेशानुसार जिला पुलिस नारायणपुर से व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में कार्यभार ग्रहण किया।
-----0000----






.jpeg)



